फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24 Taekwondo players passed the belt exam in Dayalbagh.

Agra News: दयालबाग में 24 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने पास की बेल्ट परीक्षा

Sun, 27 Sep 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
24 Taekwondo players passed the belt exam in Dayalbagh.
बेल्ट परीक्षा
आगरा। दयालबाग स्थित राहुल ग्रीन फेज-2 के पार्क में जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा की ओर से रंगीन बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। प्रशिक्षक नितिन बघेल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया। कुल 42 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 24 ने विभिन्न स्तर की बेल्ट हासिल की।
विज्ञापन

लाल बेल्ट यश कुमार को मिली। नीली प्रथम बेल्ट अमृत सत्संगी ने प्राप्त की। हरी प्रथम बेल्ट यदुवीर सिंह, उज्ज्वल यादव और विशाल अहीरवार ने हासिल की। हरी बेल्ट पाने में राघव शर्मा, रक्षित बघेल, आद्विक भारद्वाज और कुणाल शर्मा सफल रहे। पीली बेल्ट इशांत कटियार, वंश ठाकुर, युवान बिसरानी, देव श्रीवास्तव, सात्विक गौतम, अभिनव बघेल, कृष्णा श्रीवास, शिवा बघेल, अंकुर सोनी, सुनील कुमार, विनायक ठाकुर, सारांश गर्ग, कृष सिंह, माइकल बघेल और खुशी निषाद ने प्राप्त की।
विज्ञापन

परीक्षा अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने ली। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय के अनुसार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने सराहा। इस मौके पर धर्मेंद्र बसरानी, हर्ष सत्संगी, अमृता सुरभि और डॉ. सोनाली गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed