{"_id":"61db39467f76871f64031cf9","slug":"24-people-named-in-the-firing-case-agra-news-agr520694935","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बिजली के तार से कटिया लगाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बिजली के तार से कटिया लगाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 10 Jan 2022 08:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:18 AM IST
सार
तहरीर में 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं महावीर की ओर से दी गई तहरीर में नौ लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुर्राचित्तरपुर। क्षेत्र के गांव फूलपुर में शनिवार की रात बिजली के तार से कटिया लगाने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। जिसमें आठ लोग घायल हो गए थे। मामले में दोनों पक्ष के 24 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। जिसके मद्देनजर रविवार को भी पुलिस और पीएसी फोर्स तैनात रहा।
पुलिस के मुताबिक प्रधान रणवीर सिंह और महावीर सिंह पक्ष के लोग शनिवार की रात कटिया तार लगाने के विवाद में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां दागी गईं थीं। जिसमें रणवीर पक्ष के शिवा, राजाबाबू, विष्णु, शेर सिंह, राजकुमार और दूसरे पक्ष के महावीर और उनके दो बेटे सोमवीर व विनोद घायल हो गए थे।
इस मामले में थाना इरादत नगर में रणवीर सिंह की ओर से दी गई तहरीर में 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं महावीर की ओर से दी गई तहरीर में नौ लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष इरादतनगर अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात किया गया है।