फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24 Criminals Arrests In Operation Prahar Agra Crime News

ऑपरेशन प्रहार: सलाखों के पीछे पहुंचे 24 इनामी, आईजी नवीन अरोरा ने चलाया अभियान

Fri, 04 Jun 2021 11:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Jun 2021 11:34 AM IST
सार

आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि रेंज के आगरा सहित मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में ऑपरेशन प्रहार की शुरूआत की गई है। इसका मकसद अपराधियों की गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाना है। 
 

विज्ञापन
24 Criminals Arrests In Operation Prahar Agra Crime News
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

आईजी रेंज नवीन अरोरा ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। इसमें अपराध और अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। 15 मई से लेकर 31 मई तक 17 दिन के अभियान में दस अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया जा चुका है, जबकि 24 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। माफियाओं की संपत्ति भी जब्त करने की कार्रवाई हो चुकी है। इसके साथ ही विवेचनाओं का निस्तारण भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि रेंज के आगरा सहित मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में ऑपरेशन प्रहार की शुरूआत की गई है। इसका मकसद अपराधियों की गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाना है। 

विज्ञापन


15 अप्रैल को प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में आगरा और 26 अप्रैल को तृतीय चरण के मतदान के दौरान फिरोजाबाद में बवाल हुआ था। मतपेटिकाएं लूटी गई थीं। आगरा में फतेहाबाद व जगनेर क्षेत्र और फिरोजाबाद में थाना खेरगढ़ क्षेत्र में घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद के मामले में मलखान सिंह, लायक सिंह, नेपाल सिंह, मयाराम निवासी रिहावली, जबकि जगनेर के मामले में कुंवरपाल, नेमीचंद, वीरोे निवासी नगला पलटू, जगनेर के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई। वहीं फिरोजाबाद में मतपेटिकाएं लूटने के आरोपी निक्की उर्फ प्रदीप, विकास, आकाश निवासी बरौली थाना खेरगढ़ के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई।

25 हजार से अधिक के सात इनामी
पुलिस ने इनामी अपराधियों को भी पकड़ा। 25 हजार से अधिक इनामी राशि के आगरा में छह और फिरोजाबाद में एक अपराधी पकड़ा। 25 हजार से कम के आगरा में नौ, मथुरा में दो, फिरोजाबाद में दो और मैनपुरी में चार पकड़े गए।

गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण
पुलिस ने संपत्ति जब्तीकरण का भी कार्य किया। जोंस मिल की जमीन पर धमाका करने के आरोपी राजेेंद्र उर्फ रज्जो जैन के खिलाफ 6.80 करोड़, हेत सिंह उर्फ हेता के खिलाफ 30 हजार और माता प्रसाद की 1.5 लाख रुपये की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। मैनपुरी में अरमान के खिलाफ 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

आगरा में पकड़े 760 वांछित
पुलिस ने विवेचनाओं को भी निस्तारण किया। 760 आगरा, 844 मथुरा, 432 फिरोजाबाद, 377 मैनपुरी में निस्तारित की गईं। वहीं आगरा में 153, मथुरा में 129, फिरोजाबाद में 76 और मैनपुरी में 320 गिरफ्तार किए गए। 
दर्द: पांच मासूमों की छिन गई मां, 17 ने खोया पिता को, प्रशासन ने शुरू किया सत्यापन
मथुरा: कोसीकलां में गोतस्करों से ग्रामीणों की भिड़ंत, दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक की मौत, तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed