फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   238 animals were treated at the livestock fair; advice was given to get them insured.

Agra News: पशुमेले में 238 पशुओं का किया उपचार, बीमा कराने की दी गई सलाह

Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
238 animals were treated at the livestock fair; advice was given to get them insured.
फतेहाबाद फोटो।पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले में पशुपालकों को जानकारी देते पशुपालन विभा
फतेहाबाद। पशुपालकों को अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए अपने पशुओं के स्वास्थ्य और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पशु स्वस्थ रहेंगे तो दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और पशुपालकों की आय भी बढ़ेगी। यह बात बृहस्पतिवार को कुतकपुर गुर्जर में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य मेले में उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी फतेहाबाद सतेंद्र भाटी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने पशुपालकों को पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और उनका बीमा अवश्य कराने के साथ पशुओं को हर तीन महीने के अंतराल पर पेट के कीड़ों की दवा पिलाने की सलाह दी। इससे पहले पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह ने गो माता का पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में पशुपालन विभाग की टीम ने कुल 238 पशुओं का उपचार किया और पशुपालकों को दवाएं वितरित कीं। इस दौरान डॉ. सौरभ मुद्गल, ओमवीर चाहर, भूपेंद्र वर्मा, शेर सिंह, उमाशंकर, शैलेंद्र, पावन, सुजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed