फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2322 candidates left the police recruitment exam

Agra News: 2322 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
2322 candidates left the police recruitment exam
कासगंज। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच पुलिस की भर्ती परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 24528 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें 22206 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, दोनों पालियाें में कुल 2322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के आसपास भी किसी को नहीं आने दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। जिले में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया। बिना किसी व्यवधान के शांति से परीक्षा हुई। दो दिन (17 व 18 फरवरी) को होने वाली पुलिस की भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को पहली पाली की परीक्षा प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक हुई। पहली पाली में 12264 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था, लेकिन 11164 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पहली पाली में 1100 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भी 12264 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। इस पाली में 11042 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1222 परीक्षार्थियों ने अनुपस्थित रहकर परीक्षा छोड़ दी। यह परीक्षाएं शांति के साथ हुईं। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया। परीक्षा केंद्रों के कक्षों में 1200 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया। इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के शुरू होने से समापन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। डीएम, एसपी ने जहां भ्रमण किया, वहीं तीन जोनल मजिस्ट्रेट व 8 सेक्टर मजिस्टे्रट परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रहे। वहीं 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर सक्रिय रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस, महिला पुलिस तैनात थी। कड़ी चौकसी परीक्षा केंद्रों पर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed