फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   23 Kanwariyas injured in road accident (nearby)

Agra News: सड़क हादसे में 23 कांवड़िये हुए घायल (आस-पास)

Tue, 22 Jul 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
23 Kanwariyas injured in road accident (nearby)
कासगंज। कांवड़ मेला में गंगाजल लेने आए 23 कांवड़िये अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सोरोंजी क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 5 बजे दो बाइक सवार कांवड़िये बूढ़ी गंगा पुल पर आपस में टकरा गए। हादसे में प्रदीप (22), पंकज (20), अमित (21) निवासीगण गांव इखौना ढोलना पवन, आकाश, शनि निवासीगण पावागढ़ अवागढ़ जनपद एटा घायल हो गए। नदरई बाइपास पर गांव नगला अंडुआ के पास बाइक भिड़ंत में सचिन (22), अनुज (23), शैलेश (24) निवासीगण खंगारपुर मिरहची जनपद एटा घायल हुए। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में गंजडुंडवारा-बदायूं मार्ग पर गांव तरसी के पास दो बाइकें आपस में टकरा गई। हादसे में प्रज्ञाकर (26) निवासी चिरोला गंजडुंडवारा व दूसरी बाइक पर सवार विवेक (22), सुमित (20) निवासीगढ़ गांव अल्लहेपुर गंजडुंडवारा घायल हो गए। गोराहा के पास बाइक फिसलने से पवन (22) निवासी आवागढ़ एटा घायल हुआ। रोडवेज बस स्टैंड पर ई-रिक्शा पलटने से गौरव (20) निवासी गांव रामनगर थाना मलावन जिला एटा घायल हुआ। वहीं अन्य घटनाओं में निशांत (21) निवासी औरंगपुर थाना गजरौला जनपद आगरा, सुमित (23) निवासी बेरी कासगंज, पिंटू (27) निवासी नागेर हाथरस, सचिन (23) पुत्र राम खिलाड़ी खंगारपुर मिरहची एटा, धर्मेंद्र (27) निवासी बड़ा गांव कोटरा सहावर, कृष्णा (21) निवासी रसूलपुर फिरोजाबाद, विष्णु (16) पुत्र संजय, संदीप (28) पुत्र श्रीनिवासन निवासी लालगढ़ी सादाबाद हाथरस, पवन (22) निवासी आवागढ़ एटा घायल हुए। घायलों को उपचार के बाद परिजन घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed