फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22.70 crores deposited till late evening on the last day

Agra News: अंतिम दिन देर शाम तक जमा हुए 22.70 करोड़

Mon, 01 Jan 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
22.70 crores deposited till late evening on the last day
कासगंज। विद्युत निगम के द्वारा विद्युत बिलों की गड़बड़ी को दूर करने और विद्युत बकाया मूल्य को जमा करने के लिए ओटीएस योजना लागू की गई। रविवार को योजना का आखिरी दिन था। अवकाश होने के बाद भी पूरे जिले में विद्युत उपकेंद्रों पर बिल जमा करने और बिल संशोधित करने के काउंटर खुले रहे। ओटीएस योजना में रविवार को देर शाम तक कुल 22.70 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं के द्वारा जमा किए गए।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को देर शाम तक 2200 विद्युत उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए विभाग की तरफ से बनाए गए काउंटर पर पहुंचे। इन काउंटरों पर देर शाम तक 3 करोड़ 70 लाख रुपये जमा किए गए। यह जमा शामिल करने के बाद आंकड़ा 22.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मध्यरात्रि तक सभी केंद्रों पर जमा काउंटर संचालित किए गए। अधीक्षण अभियंता एससी रावत ने बताया कि ओटीएस योजना में जमा का पूरा आंकड़ा करीब 23 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इस योजना के माध्यम से करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये का लाभ विद्युत उपभोक्ताओं को मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी से जुड़े प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया है। बकाया धनराशि जमा कराई गई है। उन्होंने बताया कि अब जिन लोगों ने अपने बकाया विद्युत मूल्य का जमा नहीं किया है उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। विद्युत कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि कासगंज शहर के अलावा सोरोंजी, सहावर, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा, अमांपुर, पटियाली, नगरिया सहित सभी स्थानों पर राजस्व जमा के लिए विशेष काउंटर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed