{"_id":"608462048ebc3e82aa0eb980","slug":"2243-polling-parties-will-leave-today-agra-news-agr4896998198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी 2243 पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी 2243 पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर सदर ब्लॉक और नारखी ब्लॉक के लिये कोटला रोड स्थित गल्ला मंडी से रवाना होंगी प?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले के नौ ब्लॉक के 1082 मतदान केंद्रों के 2243 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां जिले की पांच मंडियों से आज रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों के साथ-साथ मतपेटिकाओं, पीठासीन अधिकारी के बैगों को ब्लॉकवार पहुंचाने का काम शनिवार को चलता रहा। विकास भवन एवं कलक्ट्रेट का स्टाफ प्रत्येक ब्लॉक के हिसाब से मटपेटिकाओं के साथ पीठासीन अधिकारी के बैग भेज रहा था। इसके साथ स्टेशनरी बैग के काउंटर बनाने की व्यवस्था की गई।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारी में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी शनिवार को जुटे रहे। पुलिस लाइन में पुुलिस कर्मियों के ड्यूटीपत्रों को तैयार किए जाने के साथ कहां किसे जिम्मेदारी संभालनी है? का काम चलता रहा।
इधर, जिला मुख्यालय से सभी ब्लॉकों के लिए प्रत्याशियों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड के हिसाब से मतपत्रों के बॉक्स, मतपेटिकाओं को ब्लॉकवार पहुंचाने का काम चलता रहा। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी के बैग, स्टेशनरी के सामान को पहुंचाने का काम डीडीओ द्वारा किया गया।
विज्ञापन
कार्मिकों की व्यवस्था सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक चर्चित गौड़, पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए अरविंद पाठक एवं डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद एवं उनके साथ टीम संभाल रही थी। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जिम्मेदारी सभी तहसीलों के एसडीएम को सौंपी है। उनके निर्देशन में पोलिंग टीमें रवाना की जाएंगी।
जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उपलब्ध कराए वाहन
वाहन व्यवस्था के प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, एआरटीओ ने पुलिस लाइन प्रांगण से सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को वाहन मुहैया कराए। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को वाहन देने के साथ ही संबंधित ब्लॉक में रविवार को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं पोलिंग टीमों को ले जाने वाले भारी वाहनों को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान के प्रांगण में खड़ा कराया गया है। रामलीला ग्राउंड से सभी पांच मंडियों में पोलिंग पार्टियों को ले जाने वाले वाहनों को भेजा जाएगा।
किस ब्लाक की पोलिंग पार्टियां कहां से रवाना होगीं
ब्लॉक स्थान
फिरोजाबाद-नारखी नवीन मंडी स्थल प्रांगण कोटला रोड
टूंडला मंडी प्रांगण टूंडला।
शिकोहाबाद, हाथवंत मंडी प्रांगण शिकोहाबाद।
मदनपुर, अरांव मंडी प्रांगण सिरसागंज।
एका, जसराना उपमंडी प्रांगण जसराना
ब्लॉक वार बूथ एवं मतदाताओं की संख्या......
ब्लाक का नाम--- बूथ मतदाता
टूंडला 308 -174503
नारखी 255 -152647
फिरोजाबाद 290 -180038
जसराना 173 -101116
एका 251 -147740
हाथवंत 219 -124400
शिकोहाबाद 252 -145205
मदनपुर 293 -165088
अरांव 202 -116179
---------------------------------------------
कुल 2243 --1306916