{"_id":"62ec00d67df4fb6fc84d19c0","slug":"2208-villagers-chose-their-head-mainpuri-news-agr542439745","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव : छिटपुट विवादों के बीच जारी रहा मतदान, प्रधान चुनने को 2208 मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव : छिटपुट विवादों के बीच जारी रहा मतदान, प्रधान चुनने को 2208 मतदाताओं ने डाले वोट
Thu, 04 Aug 2022 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:54 PM IST
सार
मतदान समाप्त होने तक 2683 मतदाताओं में से चार बूथों पर 2208 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
मतदान करने के लिए लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के विकासखंड किशनी की ग्राम पंचायत अरसारा में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव छिटपुट विवादों के बीच संपन्न हुआ। 2683 में से 2208 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। ग्राम प्रधान चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह रहा। मतदाता सुबह से ही लाइनों में लग गए। मतदान समाप्त होने तक 2683 मतदाताओं में से चार बूथों पर 2208 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। एडीएम रामजी मिश्र, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, एसडीएम राम नारायण, सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह, थानाध्यक्ष किशनी अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि कुछ लोग बिना किसी कारण के मतदान केंद्र के आसपास भीड़ लगाए हुए थे। उन्हें वहां से हटने के लिए कहा तो वह पुलिस टीम से अभद्रता करने लगे। थप्पड़ मारने का आरोप बेबुनियाद है।
एडीएम रामजी मिश्रा ने बताया कि अरसारा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
एजेंट ने लगाया अभद्रता का आरेाप
शाम चार बजे बूथ एजेंट सुखदेव शर्मा ने दूसरे पक्ष द्वारा पीटने का आरोप लगाया। सीओ भोगांव चंद्रकेश द्वारा जांच की गई। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया। थानाध्यक्ष बेबर, एलाऊ, कुर्रा, बिछवां, दन्नाहार, चौकी इंचार्ज कुसमरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मतदान केंद्र के बाहर मौजूद लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ पर थप्पड़ मारने का आरोप
कटरा समान के साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष अनुरूप पांडेय उर्फ सिक्की का आरोप है मतदान केंद्र के बाहर सीओ द्वारा उसने अभद्रता कर थप्पड़ मारा। इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर अनुरूप के बड़े भाई भाजपा नेता अनुराग पांडेय मौके पर पहुंच गए। आरोप है उन्होंने भी सीओ व थाना प्रभारी से अभद्रता की।
विज्ञापन
यह नौ प्रत्याशी हैं मैदान में
प्रधान पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अमित दिवाकर, यशकरन सिंह, सर्वेश कुमार, राजकिशोर, गिरवर सिंह, पुष्पेंद्र कोरी, सोनी, संजीव, श्याम सिंह शामिल हैं। अमित दिवाकर को भाजपा जबकि पुष्पेंद्र कोरी को सपा नेताओं का समर्थन है।सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि कुछ लोग बिना किसी कारण के मतदान केंद्र के आसपास भीड़ लगाए हुए थे। उन्हें वहां से हटने के लिए कहा तो वह पुलिस टीम से अभद्रता करने लगे। थप्पड़ मारने का आरोप बेबुनियाद है।
एडीएम रामजी मिश्रा ने बताया कि अरसारा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस फोर्स मौजूद रहा।