{"_id":"6228e9ba2ea29769087e675b","slug":"2200-liters-of-oil-theft-five-mva-transformer-pump-mainpuri-news-agr5266938139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइन उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर से 2200 लीटर तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइन उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर से 2200 लीटर तेल चोरी
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र के पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से बुधवार को सुबह चार बजे चोरों ने सवा दो हजार लीटर तेल चोरी कर लिया। तेल चोरी हो जाने से ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। आपूर्ति बंद होने पर निगम को इसकी जानकारी हो सकी। विद्युत निगम की ओर से चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बुधवार को सुबह चार बजे के करीब सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र के पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ मनोज कुमार ने जब यार्ड में जाकर देखा तो पता चला कि ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर लिया गया है। तेल न होने के चलते ट्रांसफार्मर बंद हो गया। एसएसओ ने विद्युत निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार अग्रवाल, एसडीओ पदम गर्ग और अवर अभियंता रामसनेहीलाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
जांच करने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर से 2200 लीटर के करीब तेल चोरी कर लिया गया है। इसकी कीमत ढाई लाख रुपये के करीब बताई गई है। ट्रांसफार्मर में कुल 2260 लीटर तेल डाला जाता है। अवर अभियंता रामसनेहीलाल की तरफ से कोतवाली में चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
वैकल्पिक व्यवस्था कर चालू कराई आपूर्ति
ट्रांसफार्मर खराब होने से कांशीराम कॉलोनी और मां शीतला देवी फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इससे एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली नहीं आई। सुबह आठ बजे के करीब विद्युत निगम ने उप केंद्र पर स्थापित अन्य ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति चालू कराई।
ट्रांसफार्मर आने में लगेंगे दो दिन
तेल चोरी होने से पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया है। इससे विद्युत निगम को बड़ा झटका लगा है। पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की कीमत 13 से 15 लाख रुपये के करीब है। ट्रांसफार्मर आने में भी कम से कम दो दिन का समय लगेगा। ट्रांसफार्मर की डिमांड भेज दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित कंपनी द्वारा रामपुर से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
सिविल लाइन उपकेंद्र से बुधवार को सुबह चार बजे के करीब चोरों ने 2200 लीटर तेल चोरी कर लिया है। तेल न होने के कारण पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
-पदम गर्ग, उप खंड अधिकारी प्रथम।