फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22 thousand cash, jewelery ashes, three animals died in fire

Agra News: आग से 22 हजार नकद, आभूषण राख, तीन पशु मरे

Wed, 14 Feb 2024 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 14 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
22 thousand cash, jewelery ashes, three animals died in fire
कासगंज/पटियाली। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। इन घटनाओं में दो रिहायशी झोंपड़ी आग की चपेट में आ गई। आग से 22 हजार रुपये की नकदी, आभूषण के साथ अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। इसके अलावा तीन पशु आग से जलकर मर गए। जबकि दो पशु आग से बुरी तरह से झुलसे हैं।
विज्ञापन

नगला टिकुरी गांव निवासी शिवनरायन शाक्य परिवार के साथ सोमवार की रात सो रहे थे। आधी रात को उनकी रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। गर्मी महसूस होने पर परिवार के सदस्यों की नींद टूटी, इस दौरान वो आग देखकर दंग रह गए, झोपड़ी धू धू कर जल रही थी। परिवार के सदस्य किसी तरह से बाहर निकलकर अपनी जान बचाए। पीड़ित परिवार के चीख पुकार मचाने पर गांव के अन्य लोगाें की नींद खुल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों के प्रयास के बाद भी झोपड़ी में बंधी भैस आग की चपेट में आ गई। लोगाें ने एक भैस को जैसे तैसे बाहर निकाला। जबकि एक भैस जलकर मर गई। लोगों के प्रयास के बाद भी जबतक आग बुझी झोंपड़ी में रखा 22 हजार रुपये नकद, जेवर के साथ अन्य घरेलु सामान, गल्ला, चारपाई, बिस्तर, कपड़े, बर्तन, कृषि यंत्र आदि जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल रजनीश ने क्षति का आकलन किया। पशु चिकित्सक टीम मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

सिढ़पुरा क्षेत्र के कल्हानी गांव निवासी श्यामपाल सिंह की झोंपड़ी में सोमवार को देर रात आग लग गई। झोंपड़ी में बंधी गाय और उसका बछड़ा आग से झुलस कर मर गए। हालांकि पशुओं के रंभाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद खुली थी। बाद में चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण भी पहुंचे। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेकिन जबतक गाय, बछड़े मर चुके थे, साथ रखा गल्ला, भूसा, कृषि यंत्र आदि जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल आयुष मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया। उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed