फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22 Fake Teachers dismissed by Basic Shiksha Vibhag afer Sit investigations

परिषदीय स्कूलों में तैनात फर्जी शिक्षकों पर चला कार्रवाई का 'डंडा', 22 शिक्षक हुए बर्खास्त

Tue, 02 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
22 Fake Teachers dismissed by Basic Shiksha Vibhag afer Sit investigations
प्रतीकात्मक तस्वीर

एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच में फर्जी पाए गए बेसिक शिक्षा विभाग के 22 शिक्षक बर्खास्त कर दिए गए हैं। इन सभी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से सत्र 2004-05 में टैंपर्ड और फर्जी अंकतालिकाओं से नौकरी हासिल की थी। 

विज्ञापन


एसआईटी ने इन शिक्षकों को फर्जीवाड़े में चिह्नित किया था और उनसे साक्ष्य भी मांगे थे, लेकिन विभाग उपलब्ध कराए साक्ष्यों से असंतुष्ट रहा। कार्रवाई से खलबली मची है और अन्य फर्जी शिक्षकों में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


एसआईटी ने फर्जी शिक्षकों की सूची जांच के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी थी। इन शिक्षकों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से सत्र 2004-05 में फर्जी व टैंपर्ड अंकतालिका तैयार कराई थी और शिक्षा विभाग में नौकरी पा ली थी। इन्हें पहले भी नोटिस जारी किया था, लेकिन वे स्पष्टीकरण नहीं दे सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अरविंद पाठक ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए 20 जून को दोपहर चार बजे तक कार्यालय में पूरे साक्ष्य लेकर उपस्थित रहने को कहा था। हालांकि, बाद में शिक्षकों ने स्पष्टीकरण दिए। शिक्षकों के साक्ष्यों से विभाग संतुष्ट नहीं था।

अरविंद पाठक ने बताया कि जनपद से 22 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन शिक्षकों की बर्खास्तगी एसआईटी द्वारा जांच विवेचना में उपलब्ध कराई सूची व सीडी के आधार पर की है साथ ही इनकी सेवाएं शून्य घोषित कर दी गईं हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ वेतन वसूली के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed