फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22-Day Strike by Sanitation Workers Ends at Agra Women’s Hospital Cleaning Services Resume

UP: महिला चिकित्सालय में 22 दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, इस शर्त पर काम पर वापस लौटे सफाई कर्मी

Mon, 22 Jun 2026 08:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 08:35 AM IST
सार

आगरा के महिला चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की 22 दिन से जारी हड़ताल अधिकारियों और कंपनी के सकारात्मक आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं, जिससे अस्पताल की सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर आ गई है।

विज्ञापन
22-Day Strike by Sanitation Workers Ends at Agra Women’s Hospital Cleaning Services Resume
काम पर वापस लौटे सफाई कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के महिला चिकित्सालय के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की पिछले 22 दिनों से चली आ रही हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई है। अधिकारियों और आउटसोर्सिंग कंपनी ने मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सफाईकर्मियों का कहना है कि मात्र 7,300 रुपये के मानदेय में घर का खर्च चलाना मुश्किल होता है। यह राशि भी समय पर नहीं मिलती। पिछले दो साल से उनका पीएफ भी नहीं काटा जा रहा था। आउटसोर्सिंग कंपनी ने कर्मियों की मांगें पूरी करने का लिखित पत्र अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका डॉ.पुष्पलता ने बताया कि सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। सभी कर्मी काम पर वापस आ चुके हैं और अस्पताल में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed