फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गायों ने दूध देना बंद किया तो साठ को जंगल में छोड़ आए गोपालक

गायों ने दूध देना बंद किया तो साठ को जंगल में छोड़ आए गोपालक

Fri, 11 Jan 2019 10:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
गायों ने दूध देना बंद किया तो साठ को जंगल में छोड़ आए गोपालक
मथुरा। गाय ने दूध देना बंद किया तो गोपालक उन्हें जंगल में छोड़ने लगे हैं। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में किसानों ने 60 ऐसी गायों को पकड़ा है जो बीस दिन पहले तक गोपालकों के घरों पर थीं। लेकिन अब किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। किसानों ने ऐसे 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मथुरा में अगर पंजीकृत गोशालाओं की बात करें तो इनकी संख्या 38 है जिनमें 55 हजार गोवंश है। जबकि अपंजीकृत गोशालाओं की संख्या 42 हैं जिनमें गायों की संख्या 20 हजार से ऊपर है। 30 हजार गोवंश ऐसे हैं जो खुले में घूम रहा है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इन्हें गोपालकों ने ही छोड़ा है। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिधौनी के किसानों ने 60 ऐसी गायों को पकड़ा जो आसपास के गोपालकों की हैं। इन गायों ने जब तक दूध दिया तब तक तो गोपालकों ने इन्हें अपने पास रखा मगर बाद में छोड़ दिया। अब यह खुली घूम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिधौनी गांव के सतीश चंद्र, महेश कांत, विजय कुमार, भगवान सिंह, लाल सिंह, मेघश्याम, रतिराम, लाल चंद्र, खुशीराम, मुरारीलाल, डोरीलाल, हरिमोहन, कृष्ण कुमार समेत 15 किसानों ने सुरीर कोतवाली में तहरीर देकर 29 गोपालकों के खिलाफ रिपोर्ट की मांग की है।


किसानों ने तहरीर में कहा है कि जब गोपालकों को पता चला कि यह गाय अब गर्भधारण नहीं कर सकतीं तो उन्हें छोड़ दिया गया है। वहीं सुरीर कोतवाली के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, इस तहरीर से गोपालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed