फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रथयात्रा में गूंजे भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे

रथयात्रा में गूंजे भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे

Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
रथयात्रा में गूंजे भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे

विज्ञापन
एटा। जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु और 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्मकल्याणक और तप कल्याणक महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फिजां में भगवान चंद्रप्रभु और भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे गूंजते रहे। दोपहर को निकाली गई रथयात्रा में श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर जमकर झूमे। वहीं आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

जन्म कल्याणक महोत्सव पर प्रेमनगर स्थित नसियाजी जैन मंदिर में सुबह भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद वीर मंडल एटा द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कैलाश चंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मंदिर से रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


रथयात्रा प्रेमनगर से शुरू होकर शिकोहाबाद रोड, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, बास मंडी, वली मोहम्मद चौराहा, होली मोहल्ला, लोकमनदास तिराहा, नन्नूमल चौराहा, महावीर पार्क, घंटाघर, जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा में भगवान के रथ पर इंद्रगण भगवान की सेवा में लगे रहे। इस दौरान झांकियों ने लोगों का मन मोहा। वहीं जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। शाम को मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश चंद्र जैन, संजीव जैन, रोहित जैन, कुलदीप जैन, संजय जैन, अनिल जैन, सतेंद्र जैन, गुलाबचंद्र जैन, सुभाष जैन, विमल जैन, रवींद्र जैन, मुनेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, सुनील बांदा, नितिन जैन, पंकज जैन, मनीष जैन सभासद, अनुज जैन सभासद, निर्दोष जैन, निश्चय जैन, गौरव जैन, अक्षय जैन, लख्मीचंद्र जैन, उपेंद्र जैन, बबिता जैन, शिखा जैन, मोनिका जैन, प्रीति जैन, रश्मि जैन, मेघा जैन, सृष्टि जैन, साधना जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed