{"_id":"5c23bdfabdec2256f972b673","slug":"21545846266-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लास फैक्ट्री में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लास फैक्ट्री में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित ग्लास फैक्ट्री में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद स्टाफ छोड़कर भाग गया। परिजन शव को दोबारा फैक्ट्री में ले गए। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के बारह बीघा निवासी नजर मोहम्मद उर्फ छोटे (40) थाना दक्षिण के नगला भाऊ इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित ग्लास फैक्ट्री में पिछले काफी दिनों से काम कर रहा था। बुधवार को दोपहर बाद अचानक ही तबियत खराब हो गई। वह अचेत हो गया। श्रमिकों को जानकारी हुई तो उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। लेकिन डाक्टर ने उसे देखा तो मृत घोषित कर दिया। श्रमिक के मृत होने की जानकारी पर स्टाफ अस्पताल में छोड़कर चले गए।
मृत श्रमिक के परिजनों को जानकारी दे दी। पत्नी शहनाज बेगम, बच्चों व पड़ोसियों के साथ सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गई। शव को एंबुलेंस से इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित ग्लास फैक्ट्री में ले गए। परिजनों ने रोने-बिलखने के साथ हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। उन्होंने श्रमिक का शव कब्जे में लेने के साथ पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
पत्नी शहनाज बेगम का कहना है कि सुबह पांच बजे ड्यूटी करने के लिए घर से सही हालत मेें गए थे। इस दौरान फैक्ट्री में कैसे मौत हो गई। इसकी जानकारी नहीं है। एसएचओ दक्षिण महेंद्र कुमार गौतम ने कहा जैन ग्लास फैक्ट्री में श्रमिक की मौत हो गई है। श्रमिक के शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।
कांच ग्लास फैक्ट्री में श्रमिक की मौत होने के बाद पत्नी शहनाज बेगम बच्चों के साथ सरकारी ट्रामा सेंटर में पहुंची तो वह बिलखने लगी। काफी शोर शराबा हुआ यही नहीं मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, सीएमओ डा.एसके दीक्षित, सीएमएस डा.आरके पांडेय, डा. राहुल जैन सहित स्टाफ वहां पहुंचा। उन्होंने पीड़ित महिला के साथ परिजनों से बात की और शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई शीघ्र किए जाने का ही भरोसा दिया।