फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीईटी आज, दोनों पालियों में शामिल होंगे 14941 आवेदक

टीईटी आज, दोनों पालियों में शामिल होंगे 14941 आवेदक

Sat, 17 Nov 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
टीईटी आज, दोनों पालियों में शामिल होंगे 14941 आवेदक
एटा। रविवार को प्रस्तावित टीईटी को लेकर शनिवार देर शाम तक केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के साथ सीटिंग प्लान आदि को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

शनिवार को टीईटी केंद्रों पर तैयारियां की गईं। शिक्षक कर्मचारियों ने परीक्षा कक्षों में फर्नीचर एवं सीटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया। आरएलसीएस इंटर कालेज पर महिला आवेदकों की संख्या अधिक होने के चलते मुख्य द्वार तलाशी के लिए महिला टीचर्स को निर्देश दिए गए। केंद्र व्यवस्थापक-पर्यवेक्षकों ने संयुक्त रूप से कक्ष निरीक्षकों की बैठक में विभागीय निर्देशों की जानकारी दी। केंद्र पर मोबाइल न लाने, पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय तक पहुंचने को कहा गया।
विज्ञापन

विभागीय निर्देश के बाद भी कक्ष निरीक्षकों ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। इसकी सूचना संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस आफिस में बना कंट्रोल रूम
एटा। टेट परीक्षा की दोनों पालियों की व्यवस्थाओं व सूचनाओं के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पहली पाली के लिए कार्यालय अधीक्षक संतोष सिंह को प्रभारी एवं अनूप चंदेल को सह प्रभारी एवं शाम की पाली में वरिष्ठ सहायक वीके पांडेय को प्रभारी व मनोज जैन को सह प्रभारी बनाया गया है। सुबह छह बजे से सायं छह बजे तक कंट्रोल रूम के (05742-231006) पर सूचनाओं का आदान प्रदान जारी रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक पंजीकृत, उपस्थित-अनुपस्थित आवेदकों के साथ केंद्र की अन्य सूचनाएं भी अपडेट करेंगे।

प्रयागराज के जेडी बने जिले के पर्यवेक्षक
जिले में नकल विहीन पारदर्शी परीक्षा व्यवस्थाओं के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज माया निरंजन को जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है। यह सचल दल टीम के साथ जिले के केंद्रों का निरीक्षण कर दोनों पालियों की परीक्षा व्यवस्थाओं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा आदि का जायजा लेंगी। सचल दल प्रभारी के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक केएस वर्मा इनके साथ रहेंगे।

11 केंद्रों पर आज होगी होगी टीईटी
कासगंज। जनपद में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 11 केंद्रों पर 9245 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक सिटिंग प्लान बनाने में जुटे रहे। परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, एसकेएम इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेज, श्रीमती शारदा देवी जौहरी कन्या महाविद्यालय, श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, सूरज प्रसाद डागा इंटर कॉलेज, एसजेएस पब्लिक स्कूल, श्रीमती मीना देवी इंटर कॉलेज नगला भूड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इस पाली मे ंपरीक्षा का समय दोपहर 3 बजे से रहेगा। सांय 5:30 तक परीक्षा चलेगी। परीक्षार्थियों के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज, एसकेएम इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है। परीक्षा के लिए नकल विहीन संपन्न कराने की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैँ। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी केमरे की निगरानी रहेगी। इसके अलावा 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पर्रीक्षा के लिए पर्यवेक्षक भी बनाए गए हैं।
परीक्षार्थियों की संख्या 6291 2954
परीक्षा केंद्र 11 4
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 11 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed