फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राम मंदिर निर्माण को अयोध्या कूच करेंगे हजारों कार्यकर्ता

राम मंदिर निर्माण को अयोध्या कूच करेंगे हजारों कार्यकर्ता

Tue, 25 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण को अयोध्या कूच करेंगे हजारों  कार्यकर्ता
फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बृज प्रांत की बैठक संगठन मंत्री भाई हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिले की इकाई का गठन व अयोध्या कूच के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को हजारों लोग लखनऊ से अयोध्या को कूच करेंगे। फिरोजाबाद से भी एक हजार कार्यकर्ता अयोध्या कूच करेंगे। इसके लिए संगठन के कार्यकर्ता शहर व गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क कर संकल्प पत्र भरवा रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग महामंत्री नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार हिंदुत्व के मुद्दे पर पूरी तरह से भटक गई है इसके बाद कार्यकारिणी गठित की जिसमें नरेश शर्मा विभाग महामंत्री, गौरव झिंदल कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अरविंद राघव जिलाध्यक्ष, प्रवीन अग्रवाल, दिग्विजय सिंह जिला उपाध्यक्ष, गोपाल शर्मा जिला मंत्री, पवन उपाध्याय को जिला सुरक्षा प्रमुख बनाया गया। संतोष वशिष्ठ विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, अरविंद राघव जिलाध्यक्ष, आलोक उपाध्याय मीडिया प्रमुख बनाए। डा. उत्तम पाल सिंह को जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद, उपेंद्र सिंह जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed