{"_id":"5b8ff014867a557f6661ebba","slug":"21536159764-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के घर पहुंचा जन्माष्टमी का महाप्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के घर पहुंचा जन्माष्टमी का महाप्रसाद
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
शहीद के परिजनों को प्रसाद देते जन्मस्थान के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। देश की आन-बान-शान के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों के लिए बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा जन्माष्टमी का महाप्रसाद भेजा गया। शहीदों के घरों के लिए छह टीमें गाड़ियों से रवाना र्हुइं। पहले दिन 15 शहीदों के परिजनों को प्रसाद दिया गया, शेष को गुरुवार को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी शहीदों के घर प्रसाद भेजने का निर्णय लिया। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शहीद के घर भेजे गए प्रसाद में चांदी के दो सिक्के, पटुका, प्रसाद की टोकरी, पांच डिब्बे नंदोत्सव का प्रसाद व भगवान केशवदेव की छवि शामिल हैं।
ये प्रसाद सेना मेडल से सम्मानित शहीद बबलू सिंह, रविकरन, कालीचरन, मान सिंह, सत्यपाल सिंह, प्रह्लाद, राधेश्याम, सत्यवीर सिंह, प्रथम सिंह, पूरन सिंह, सत्यपाल, धर्मपाल, रामबाबू, चंदन सिंह व राकेश के घर भेजा गया। शेष शहीदों के लिए गुरुवार को प्रसाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रसाद वितरण टीम में उनके साथ संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मुख्य अधिशासी राजीव श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी विजय बहादुर, अनिल अग्रवाल, अतुल शोरावाला, अनिल भाई ड्रेस वाले, कैप्टन हरिहर शर्मा, खेमचंद शर्मा, देवी चरण शर्मा, भंवर सिंह, कैलाश चंद अग्रवाल आदि शामिल रहे।