फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वात्सल्य ग्राम से लापता छात्र लौटे

वात्सल्य ग्राम से लापता छात्र लौटे

Tue, 07 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम से लापता छात्र लौटे
वृंदावन (मथुरा)। वात्सल्य ग्राम के छात्रावास से सोमवार को लापता हुए बच्चे मंगलवार की शाम अपने घर पहुंच गए। उधर, मामले में वात्सल्य प्रबंधन ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आगरा खंदारी के एक मोहल्ले में रहने वाले एक 10 वर्षीय और एक 8 वर्ष बालक वात्सल्य ग्राम के छात्रावास में रहकर एक विद्यालय में पढ़ रहे हैं। सोमवार को दोनों विद्यालय में पढ़कर छात्रावास लौटने के बजाए वात्सल्य ग्राम से बाहर निकल गए। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरूहुई, लेकिन दोनों कहीं नहीं मिले।
विज्ञापन


बताया गया है कि सीसीटीवी कैमरे में दोनों आश्रम से बाहर जाते दिखे। वात्सल्य ग्राम प्रबंधन ने दोनों बच्चों के आगरा स्थित घर पर भी फोन से संपर्क किया था, लेकिन परिजनों ने उनके आगरा न पहुंचने की बात कही। मंगलवार को वात्सल्य ग्राम के व्यवस्थापक विभोर प्रकाशम ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार की शाम बच्चे लौट आए। वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राही ने बताया कि बच्चे मंगलवार दोपहर अपने घर चले गए थे। परिवार के लोग उन्हें वात्सल्य लेकर पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बच्चे मिल गए हैं। बच्चों के मिलने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed