{"_id":"5b5c86854f1c1b4f748b7530","slug":"21532790405-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की शुरूआत, स्वर्ण-रजत हिंडोले में झूले राजाधिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की शुरूआत, स्वर्ण-रजत हिंडोले में झूले राजाधिराज
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण रथ पर विराजे राजाधिराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ब्रज में सावन की शुरूआत होते ही मंदिरों में झूले और हिंडोले डलना प्रारंभ हो गए हैं। मंदिरों में पूरे महीने घटाएं सजाई जाएंगी। पहले दिन द्वारिकाधीश मंदिर में सजाए गए सोने-चांदी के हिंडोले पर झूलते हुए राजाधिराज ने भक्तों को दर्शन दिए। उनकी एक झलक पाने को भक्त लालायित दिखाई दिए। रविवार को मंदिर में फिरोजी जरी हिंडोला सजाया जाएगा।
मंदिर के गोस्वामी ब्रजेश कुमार महाराज, तृतीय पीठाधीश्वर कांकरौली नरेश व युवराज डॉ. बागीश कुमार के निर्देशानुसार शनिवार शाम को द्वारिकाधीश मंदिर में हिंडोला उत्सव मनाया गया। राजाधिराज ने सोने-चांदी के हिंडोले में भक्तों को दर्शन दिए।
इस दौरान उनके दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि यह हिंडोले वर्ष में एक ही बार आज ही के दिन निकाले जाते हैं, जिनमें एक स्वर्ण व एक रजत का हिंडोला है। इनका निर्माण करीब 80 वर्ष पूर्व हुआ था। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, सुरेश वर्मा, अजय भट्ट, बनवारी लाल, त्रिलोकीनाथ, ब्रजनाथ चतुर्वेदी, ब्रजेश चतुर्वेदी, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।