{"_id":"5b5b53fe4f1c1ba61f8b572b","slug":"21532711934-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों भक्तों ने ली गुरु दीक्षा, बुरी आदतें छोड़ने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों भक्तों ने ली गुरु दीक्षा, बुरी आदतें छोड़ने का संकल्प
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गुरु और शिष्य के प्रेम, आदर व स्नेह के प्रतीक पर्व गुरुपूर्णिमा पर शहर के मठ, मंदिरों और आश्रम में शिष्यों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए शिष्यों ने शुभ मुहूर्त में गुरुओं का पूजन कर गुरु दीक्षा ली। जगह-जगह भंडारों व सत्संग का भी आयोजन किया गया। चंद्र ग्रहण के कारण सूतक लगने से दोपहर तक ही गुरुओं का पूजन किया जा सका।
मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, राधाकुंड, गोकुल, बलदेव आदि में शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा पर गुरुजनों के मठों पर रुद्राभिषेक, पादुका पूजन व गुरु पूजन कर दीक्षा ली गई। यहां राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से आए भक्तों ने गुरु की चरण पादुका का पूजन किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए। साथ ही फल, मिष्ठान आदि से उन्हें पूजा।
कुछ भक्तों ने देवलोकगमन होने के बाद अपने गुरुओं की तस्वीरों को समक्ष रख उनकी पूजा की। जगह-जगह सत्संग का भी आयोजन किया गया। गुरुओं ने अपने शिष्यों को उपदेश दिए। समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
फल, माला व मिष्ठान की बढ़ी बिक्री
गुुरु पूजन के लिए आम, केला, अमरूद के अलावा मेवा-मखाने की भी जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा गुरुओं को अर्पित करने के लिए अंग वस्त्रों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। फूलमाला व मिष्ठान की बिक्री में भी खासा इजाफा हुआ।
श्रीजी मंदिर में हुआ गुरु पूजन
श्रीगणेश सेवा समिति की ओर से गताश्रम टीला स्थित श्रीजी मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। भोला बाबा महाराज ने विचार रखे। अध्यक्षता अन्नत बाबा ने की। इस मौके पर अरविंद चतुर्वेदी, बनवारी बाबा, दीपक बाबा, राहुल बाबा, गौरव बाबा, कपिल बाबा, नंदलाल ककोर, महेश, वेदांत बाबा, जगदीश प्रसाद शास्त्री, गणेश प्रसाद, अजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।