{"_id":"5b5619194f1c1b4e748b6983","slug":"21532369177-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर टेंपो चालकों ने घेरा एआरटीओ कार्यालय, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर टेंपो चालकों ने घेरा एआरटीओ कार्यालय, हंगामा
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लोडर टेंपो सीज करने से नाराज सैकड़ों लोडर टेंपो चालकों ने सोमवार को एआरटीओ कार्यालय का घेराव किया। स्थानीय कोटला चुंगी से लोडर टेंपो सहित जिला मुख्यालय पहुंचे सैंकड़ों चालकों ने नारेबाजी की। विभागीय स्तर से समस्या समाधान नहीं होता देख चालकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।
टीटी जोन में डीजल चालित टेंपो के परिचालन पर रोक संबंधी निर्देशों के बाद जिले में लोडर टेंपो सीज करने की कार्रवाई हो रही है। एआरटीओ प्रवर्तन की कार्रवाई के विरोध में विगत शनिवार को दर्जनों लोडर टैंपो चालकों ने एआरटीओ कार्यालय पर धरना दिया था। समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों लोडर चालकों ने सोमवार को स्थानीय कोटला चुंगी पर एआरटीओ और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की।
बाद मे ंजुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे लोडर टेंपो चालकों ने एआरटीओ कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। चालक विभागीय अफसरों पर उत्पीडन का आरोप लगा रहे थे। बाद में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह से हुई वार्ता में लोडर टेंपो में सीएनजी किट लगवाने के लिए मोहलत मांगी गई लेकिन अधिकारियों ने हाथ खडे़ कर दिए। समस्या कोई समाधान नहीं निकलता देख चालक लौट गए। मौके पर मौजूद कुछ चालकों ने इस संबंध में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।