{"_id":"5aaeaac34f1c1bba758b62cf","slug":"21521396419-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलता मिला युवक का शव
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव नगला धीरी में शनिवार रात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव बरामदे की छत के कुंडे पर लटका मिला। पैर जमीन से छू रहे थे। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव नगला धीरी निवासी गंगा सिंह बघेल मजदूरी करता है। वह शनिवार सुबह पत्नी सुधा के साथ राजघाट स्नान के लिए गए थे। घर पर उनका पुत्र धर्मवीर, भोला, पुत्री सपना और बहन मोहरश्री थीं। रात में खाना खाकर धर्मवीर घर के बरामदे में सो गया। वहीं भोला, सपना व मोहरश्री पशुओं के बाडे़ में सोने चले गए। सुबह धर्मवीर की बुआ मोहरश्री पशुओं के बाड़े से घर पहुंची तो धर्मवीर को बरामदे की कुंडी पर लटका देख चीख निकल गई।
मोहरश्री की चीख सुन गांव के लोग एकत्रित हो गए। परिजन इस बात को लेकर परेशान हैं कि धर्मवीर ने आत्महत्या क्यों की। वहीं धर्मवीर के पैर जमीन को छूने पर परिजन आत्महत्या को संदिग्ध मान रहे हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। धर्मवीर की मौत की सूचना पर गंगा स्नान के लिए गए माता-पिता भी लौट आए।