{"_id":"5a68ce624f1c1b83268b6485","slug":"21516818018-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रुपये निकालने वाले युवक को पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से रुपये निकालने वाले युवक को पुलिस ने छोड़ा
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के एटीएम में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एचडीएफसी बैंक के एटीएम से लाखों का कैश चोरी करने वाले को पुलिस ने बगैर कार्रवाई छोड़ दिया है। अधिकारी इस मामले में बैंक की ओर कोई शिकायत न किए जाने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
कचहरी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से कई बार में बिना किसी के खाते से रुपया कटे करीब एक लाख से अधिक रुपया पार कर दिया। लगातार कैश कम होने से बैंक चिंतित हुआ, वहीं सूत्रों की मानें तो इसकी रिकवरी भी बैंक के जिम्मेदार अफसरों से की जा चुकी थी।
मंगलवार को नकदी निकालते समय गार्ड ने मकरंदपुर गांव निवासी शातिर को पकड़ने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बैंक अधिकारी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। तो इस वजह से तहरीर नहीं दी। आरोपी ने रुपये वापस करने की बात कही तो समझौता हो गया। इस बीच आरोपी थाना कोतवाली की हवालात में बंद रहा। सूत्रों की मानें तो मामले का रातों रात निस्तारण हो गया। इसके बाद शातिर को पुलिस ने बगैर कार्रवाई ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के लिए तैयारी थी, लेकिन बैंक अधिकारी ही कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। बैंक की ओर से कोई तहरीर न मिलने पर मजबूरी में पुलिस को आरोपी छोड़ना पड़ा।
-राकेश पांडेय, सीओ सिटी