{"_id":"5a4fb95f4f1c1b4d198b515b","slug":"21515174239-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर बनी शीतलहर, वृद्घ सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहर बनी शीतलहर, वृद्घ सहित दो लोगों की मौत
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/खैरगढ़। शीतलहर के चलते खैरगढ़ क्षेत्र के गांव कनवारा में भतीजे के साथ खेत पर पानी लगा रहे बुजुर्ग की ठंड लगने के कारण मौत हो गई। वहीं नायकपुर में घर से बाहर निकली महिला की सर्दी से मौत हो गई है।
थाना खैरगढ़ के गांव कनवारा निवासी छोटेलाल (65) पुत्र तोताराम अपने भतीजे अरविंद के साथ खेत पर पानी लगाने के लिए गए थे। दोनों रात्रि में पानी लगाने मे जुटे थे। काफी सर्दी होने के कारण अरविंद रात्रि में ट्यूबवेल की कोठरी में जाकर सो गया था। जबकि छोटेलाल खेत में पानी लगाने में लगे रहे। पानी लगाने के दौरान ठंड लगने की वजह से छोटेलाल खेत में गिर गए।
इसकी जानकारी अरविंद को हुई तो उन्होंने छोटेलाल को तपाया। परिजन उन्हें रात्रि में ही उपचार कराने के लिए उन्हें फिरोजाबाद ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही छोटेलाल ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने क्षेत्रीय लेखपाल को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
वहीं थाना खैरगढ़ के गांव नायकपुर निवासी मालती देवी (30) पत्नी राजेश कुमार पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका उपचार ट्रामा सेंटर में चला था। उपचार के दौरान आराम मिल गया था। रात्रि में वह घर से बाहर निकलीं तो उन्हें सर्दी लग गई।
छोटेलाल के भतीजे अरविंद का कहना है कि खेत में पानी लगाने के दौरान मौत होने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार को दी थी। लेकिन लेखपाल पड़ताल करने के लिए नहीं आए हैं।