फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पैट्रोलिंग कर रहे दो ट्रैक मैन आए मालगाड़ी की चपेट में, मौत

पैट्रोलिंग कर रहे दो ट्रैक मैन आए मालगाड़ी की चपेट में, मौत

Thu, 04 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पैट्रोलिंग कर रहे दो ट्रैक मैन आए मालगाड़ी की चपेट में, मौत
कासगंज।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेलमार्ग पर बदायूं के उझानी इलाके में कोहरे के चलते रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे दो ट्रैक मैन की मालगाड़ी की चपेट में आने से कट कर मौत हो गई। हादसे के बाद कासगंज बरेली के बीच चलने वाली दो ट्रेने कई घंटे प्रभावित रहीं। काफी देर बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।
गौरतलब है कि कासगंज-बरेली रेलमार्ग पर उझानी के नजदीक रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर आगे गोशाला रेलफाटक के नजदीक ट्रैक मैन दिलीप कुमार एवं हसीब खां ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान कासगंज की ओर से बरेली की ओर जाने वाली मालगाड़ी की चपेट में दोनों ही ट्रैक मैन आ गए जिससे कटकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

की-मैन ओमकार सिंह ने दोनों रेल कर्मियों के शवा और मामले की जानकारी गेट मैन मुन्ना लाल को दी। तुरंत ही घटना के बारे में पुलिस व रेल प्रशासन को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर रेलकर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर रेल कर्मियों में आक्रोश था। कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर को बितरोई स्टेशन पर तीन घंटे तक रोके रखा। वहीं बरेली कासगंज पैसेंजर को उझानी स्टेशन पर एक घंटे रोके रखा। दोनों ट्रेनों के प्रभावित रहने से यात्रियों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के प्रशासनिक अधिकारियों और रेल कर्मचारी नेताओं से बातचीत के बाद कर्मचारियों को शांत किया गया। बातचीत होने के बाद ही रेलवे ट्रैक से दोनों शवों का उझानी पुलिस ने पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम को भेजा। इज्जत नगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि घने कोहरे की वजह से दुर्घटना हुई है। जिसकी जांच कराई जा रही है।
बसों से करनी पड़ी यात्रा
कासगंज। कासगंज-बरेली रेलमार्ग दुर्घटना के कारण बाधित रहने पर तमाम यात्रियों को रोडवेज बस के सहारे अपनी यात्रा करनी पड़ी। तमाम यात्रियों ने यात्रा के कार्यक्रम निरस्त कर दिए। रोडवेज पर यात्रियों की संख्या अधिक रही।

रेलवे यूनियन ने सहायता की मांग की
कासगंज। एनई रेलवे मैंस कांग्रेस के मंडल मंत्री विवेक मिश्रा का कहना है कि रेल कर्मियों की दुर्घटना में मृत्यु से सभी कर्मी आहत हैं। एनई रेलवे मैंस कांग्रेस के मंडल के सहायक महामंत्री युवा प्रकोष्ठ शैलेंद्र कुमार एवं मंडल मंत्री कारखाना रजनीश तिवारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घने कोहरे के कारण भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मामले में शीघ्रता से जिम्मेदारी तय करने की रेल प्रशासन से मांग की गई। उन्होंने कहा कि ऑन ड्यूटी मृतक आश्रित लाभ मृतकों के परिवार को दिया जाए व अन्य भुगतान भी शीघ्रता से किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed