{"_id":"5a354f404f1c1bcd6d8b457f","slug":"21513443136-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चालक पीटा, 16 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज चालक पीटा, 16 हजार रुपये लूटे
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
up roadways
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा(अलीगंज)। रोडवेज बस परिचालक के साथ मारपीट करते हुए लोगों ने 16 हजार रुपये और टिकट मशीन लूट ली। इसकी शिकायत परिचालक ने अलीगंज पुलिस से की। बाद में दोनों पक्षों के बीच हुए राजीनामा के चलते मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
फर्रुखाबाद डिपो की बस का चालक सुनील निवासी हसनपुर परिचालक धर्मेन्द्र चतुर्वेदी निवासी कमालगंज के साथ दिल्ली से फर्रुखाबाद बस लेकर जा रहा था। कस्बा अलीगंज के पड़ाव के समीप तड़के कुछ लोगों ने परिचालक के साथ पहले तो मारपीट की। बाद में 16700 रुपये की नगदी और टिकट बनाने की मशीन लूट ली। इसकी शिकायत परिचालक ने थाना अलीगंज पुलिस को दर्ज कराई।
मामला थाने तक पहुंचने को लेकर आरोपी पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद थाने में बैठकर हुई पंचायत के बाद परिचालक और आरोपियों के बीच राजीनामा हो गया। अलीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में राजीनामा होने के चलते कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।