{"_id":"5a2ece334f1c1b96698b8712","slug":"21513016883-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक अजीम बोले, निष्काषन पार्टी का दोहरा मापदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक अजीम बोले, निष्काषन पार्टी का दोहरा मापदंड
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण साधने में जुटी समाजवादी पार्टी ने शमशाद बाबा को सपा का महानगर अध्यक्ष बनाया है। सांसद अक्षय यादव ने लेबर कालोनी में उनके आवास पर महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
निकाय चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। सपा के जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने दो दिन पहले इस्तीफा दे दिया। रविवार को अनुशासनहीनता पर सपा के पूर्व विधायक अजीम भाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया गया। इस बीच सोमवार को सांसद अक्षय यादव यहां आए। पार्टी नेताओं के साथ संगठन पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष के लिए नाम तय कर लिया गया है लेकिन अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए सपा नेता शमशाद बाबा का नाम तय किया गया। सांसद पार्टी नेताओं के साथ लेबर कालोनी स्थित शमशाद बाबा के घर पहुंचे यहां उन्हें महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद महानगर की सीमा बढ़ गई है और संगठन की दृष्टि से महानगर जिला के बराबर हो गया है।