{"_id":"5a12e0e44f1c1b8d698bcaba","slug":"21511186660-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का तीन घरों में डाका, जेवरात-नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों का तीन घरों में डाका, जेवरात-नकदी लूटी
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
डाका
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंत (मथुरा)। जैंत के छटीकरा रेलवे स्टेशन के समीप कालोनी में रविवार की रात हथियारों के बल पर नकाबपोश छह बदमाशों ने तीन घरों में धावा बोला। बदमाशों ने घर में सोते हुए लोगों को दबोचते हुए लाखों रुपये के सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। जाते-जाते बदमाश एक मकान स्वामी की मां और बेटी को मारपीट कर घायल कर गए। मकान स्वामी के फोन पर आए ग्रामीणों ने भागते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की। घायल बदमाश को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने डकैती का मुकद्दमा दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जैंत चौकी के छटीकरा रेलवे स्टेशन के समीप बनी कालोनी में रविवार की रात विजय सिंह के मकान में दीवार फांदकर छह बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में सो रहे लोगों पर हथियार तान दिए। यहां से 10 हजार की नकदी और 40 हजार रुपये के जेवरात लूट लिए। पूरे परिवार को कमरे में बंद करके बदमाश बराबर में होरी लाल के मकान में घुसे। यहां से बदमाशों ने चार हजार की नकदी और चार हजार रुपये के जेवरात लूट लिए।
बराबर में भरत सिंह के मकान में लकड़ी का दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाशों ने 45 हजार की नकदी, 50 हजार रुपये के जेवरात और दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मकान स्वामी की मां श्यामदेवी और बेटी उर्वशी से मारपीट कर डाली। इस बीच मकान स्वामी ने ग्रामीण को फोन कर दिया। एकत्रित हुए ग्रामीणों ने भागते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर कोई हाथ नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पिटाई से बेहोश हुआ बदमाश, सौ शैय्या में भर्ती
मथुरा। ग्रामीणों की पिटाई से बेहोश हुए बदमाश को होश नहीं आया है। वृंदावन के सौ शैय्या में भर्ती बदमाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फिलहाल उसे होश नहीं आया है। बदमाश है या फिर ग्रामीण होश आने पर ही उसका असलियत का खुलासा हो सकेगा।