फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खेड़ा राठौर में बाइक सवार मां-बेटे पर फायरिंग कर हमला

खेड़ा राठौर में बाइक सवार मां-बेटे पर फायरिंग कर हमला

Tue, 14 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खेड़ा राठौर में बाइक सवार मां-बेटे पर फायरिंग कर  हमला
फिरोजाबाद। खेड़ा राठौर के गांव गुमान सिंह पुरा में रंजिश के चलते बाइक सवार मां-बेटे पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। बाइक सवारों की चलाई गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से भाग गये। फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर के गांव फतेहपुर में खेत खरीदने को लेकर ढाई साल से चली आ रही रंजिश में हमला किया गया। मौके पर पहुंची खेड़ा राठौर और बाह पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी बाह में भर्ती कराया। वहां से एसएन मेडिकल कालेज आगरा भेज दिया गया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के गांव फतेहपुर निवासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि फरवरी 2015 में गांव के ही राजकिशोर के भाई जगदीश का चार बीघा खेत उन्होंने खरीदा था। तभी से राजकिशोर पक्ष से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की दोपहर वह अपनी मां 50 वर्षीय चंद्रप्रभा पत्नी रामानन्द के साथ खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव में अपने मामा के घर बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में गुमान सिंह पुरा के पास पीछे से आये बाइक सवार तीन युवकों ने उन पर फायर झोंक दिए। गोली चंद्रप्रभा की गर्दन के पास लगी। जबकि राजेंद्र बाल-बाल बच गए। गोली लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और हमलावर तमंचे, पिस्टल लहराते हुए बासौनी की ओर भाग गए। सूचना पर बाह और खेड़ा राठौर की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल चंद्रप्रभा को सीएचसी बाह में भर्ती कराया। वहां से आगरा भेज दिया गया। एसओ खेड़ा राठौर ने बताया कि जिन लोगों पर हमले का आरोप है वे घर पर मिले हैं। पहले हत्या में राजेन्द्र सिंह नामजद था और जेल से छूट कर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed