{"_id":"5a0b2d664f1c1bdb538bd211","slug":"21510681958-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सुबह पैदल जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को हटवाने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव तेजपुरा निवासी नीरज कुमार (20) मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी धनपाल सिंह (18) के साथ कहीं जाने के लिए जीटी रोड पर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में नीरज और धनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक युवकों के परिवारीजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। पुलिस ने सड़क पर जुटी भीड़ को मार्ग से हटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।