फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा ने एक वार्ड में दो प्रत्याशियों को दिया टिकट

भाजपा ने एक वार्ड में दो प्रत्याशियों को दिया टिकट

Fri, 10 Nov 2017 11:40 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने एक वार्ड में दो प्रत्याशियों को दिया टिकट
bjp - फोटो : FILE PHOTO
फिरोजाबाद/टूंडला। भारतीय जनता पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भाजपा ने एक ही वार्ड में दो उम्मीदवारों को बी-फार्म देकर कार्यकर्ताओं में द्वंद करा दिया। आक्रोशित एक प्रत्याशी ने समर्थकों सहित पार्टी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर 21 से मंजली लोधी पत्नी विशाल कुमार को भाजपा द्वारा पार्टी का प्रत्याशी बनाते हुए बी-फार्म दिया गया था। उन्होंने अपने नामांकन बी-फार्म लगा कर जमा कर दिया। शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन पार्टी ने दूसरे प्रत्याशी पिंकी झा पत्नी सुरेश झा को बी-फार्म दे दिया। उन्होंने भी पार्टी से मिले बी-फार्म को लगाकर नामांकन किया।
विज्ञापन


सायं जब मामले की जानकारी मंजली को हुई तो उनके समर्थकों में आक्रोशित हो गए। सभासद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे तो वहां कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल भी बैठे थ्थे। महिला प्रत्यात्शी और उनके समर्थकों ने उनके सामने जमकर हंगामा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री नेे जांच का आश्वासन देकर महिला को शांत कराया। रिटर्निंग ऑफिसर रमापति राम ने कहा भाजपा के दो प्रत्याशियों ने एक ही वार्ड से बी-फार्म लगाया है। जांच में निर्णय लिया जाएगा कि कौन सा आवेदन सही है। नगर अध्यध्क्ष सतेन्द्र गुप्ता ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है। उन्हें टिकट वितरण से दूर रखा गया है। फिरोजाबाद के नानकचंद्र अग्रवाल वहीं बैठकर वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed