फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले में 1800 शस्त्रलाइसेंस जमा कराए

जिले में 1800 शस्त्रलाइसेंस जमा कराए

Mon, 06 Nov 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिले में 1800 शस्त्रलाइसेंस जमा कराए
guns
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में दस हजार में से 1800 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। शस्त्र जमा कराने के साथ ही शस्त्र की दुकानों की जांच शुरु हो गई है। सीओ सिटी के साथ सभी क्षेत्राधिकारी दुकानों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तो पुलिस फोर्स सजग हो गया। एसएसपी डा.मनोज कुमार ने जिले के सभी शस्त्र लाइसेंस नगर निकाय क्षेत्र की दस किलोमीटर परिधि के शस्त्र जमा कराने के आदेश दिए हैं। इन्हें संबंधित थाने या फिर शस्त्र लाइसेंस की दुकानों पर ही जमा करा सकते है। रविवार को सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने शस्त्र लाइसेंस की दुकानों की चेकिंग की। शंखवार गन हाउस स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिलने पर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


जिन लोगों ने कारतूस की बिक्री की है उनके यहां उसी संख्या में जाम खोखे चेक किए गए। उन्होंने कहा नगरीय क्षेत्र की शस्त्र लाइसेंस दुकानों की जांच होगी। थाना लाइनपार में 140 में से 70, रसूलपुर में 700 में से 110, दक्षिण में 856 में से 152 एवं रामगढ़ में 400 में से 26, उत्तर में एक हजार में 300 के करीब शस्त्र लाइसेंस जमा कराए हैं। निकाय चुनाव प्रभारी एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि दस हजार के करीब लाइसेंस में 1800 शस्त्र जमा हो चुके हैं। शस्त्र लाइसेंस की दुकानों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed