{"_id":"59fb56f54f1c1b59678b92ef","slug":"21509644021-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन रजिस्ट्री न होने से नाराज लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन रजिस्ट्री न होने से नाराज लोग
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
online
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। राजस्व परिषद की साइड न खुलने की वजह से लोगों के रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों के साथ अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की।
गुरुवार सुबह दस बजे ही दर्जनों बैनामा करने वाले लोग सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए। मगर राजस्व परिषद की साइड न खुलने की वजह से सभी अधिकारी और कर्मचारी हाथ पर हाथ धरकर बैठ गए। काफी देर तक जब साइड पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो लोगों का सब्र जवाब देने लगा। आक्रोशित लोगों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर ही नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले दो तीन से रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच रहे हैं। मगर उन्हें हर रोज बिना बैनामा किए ही लौटना पड़ रहा है।
28 से ऑन लाइन हो गया है सिस्टम
रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार सक्सेना ने बताया कि 28 अक्टूबर से रजिस्ट्री ऑन लाइन हो रही है। भूलेख और राजस्व परिषद की एक ही साइड है, जिस पर लोड़ अधिक पड़ने की वजह से खुल नहीं पारही है। यह समस्या अकेले एटा की सदर तहसील में नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में है। इसलिए लोगों के बैनामा नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।