{"_id":"59ef54b04f1c1bc9678b75c5","slug":"21508857008-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बाद मिला यमुनापार को पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन बाद मिला यमुनापार को पानी
Updated Tue, 24 Oct 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। पिछले 10 दिन से पेयजल किल्लत से जूझ रहे यमुनापार क्षेत्र के लोगों को मंगलवार को राहत मिली। अमर उजाला ने क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जलकल विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए टीम को लगाया। टीम ने दिन भर की मशक्कत के बाद लाइन को ठीक किया और शाम को जलापूर्ति सुचारु हो सकी। इससे जनता ने राहत महसूस की।
गौरतलब है कि दस दिन पूर्व पीलाखार इलाके में जलकल विभाग की बड़ी पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। इसकी वजह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद होता रहा। वहीं जनता पानी की बूंद बूंद के लिए तरस गई थी। पाइप लाइन में लीकेज की वजह से नुनिहाई, शाहदरा, हनुमान नगर, ट्रांसयमुना कालोनी, सीता नगर, मोती महल, यमुना ब्रिज सहित तमाम इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान घूमते देखे गए।
अमर उजाला ने लोगों की परेशानी को समाचार के जरिये उजागर किया। मंगलवार सुबह जलकल विभाग की टीम वहां जेसीबी और अन्य उपकरण लेकर पहुंच गई। दिन भर वहां काम किया और शाम तक लाइन को दुरुस्त कर दिया। लीकेज बंद होने के बाद वाटर वर्क्स से जलापूर्ति हुई तो लोगों को घरों तक पानी पहुंचा।