{"_id":"59bc14934f1c1b29688b4cd3","slug":"21505498259-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल का शिकार होने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल का शिकार होने से बचे
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। परिजनों की सतर्कता से दो सगे भाई ब्लू व्हेल गेम का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों ही बच्चों को हाथ काटने का टास्क दिया गया था। बच्चे टास्क पूरा करते इससे पहले ही परिजनों की नजर उन पर पड़ गई।
ब्लू व्हेल गेम छात्रों और बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। कई बच्चे इस गेम के चक्कर में पड़कर जान गवां चुके हैं। सुहागनगरी में इस गेम ने दस्तक दे दी है। अभिभावक और स्कूल के शिक्षक इस खतरनाक गेम को लेकर चिंतित हैं।
नगर की एक प्रमुख शिक्षण संस्था की जूनियर विंग में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले सगे भाइयों के मोबाइल पर एक सप्ताह पहले ब्लू व्हेल गेम का लिंक आया। मोबाइल पर गेम खेलने के शौकीन दोनों छात्रों ने अपने मोबाइल पर इस खतरनाक गेम को डाउनलोड कर लिया। बच्चों को पहला टास्क हाथ काटने का मिला था। परिजनों की सर्तकता के कारण बच्चे टास्क पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन
कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र ने पूछने पर बताया कि दो-तीन गेम खेलने के बाद उसे पहले टास्क में अपना हाथ काटने को कहा गया था। वह इस गेम को आगे बढ़ाता इससे पूर्व उसके बडे़ भाई की नजर पड़ गई। मामला खुला तो पूरा घर हैरत में पड़ गया। परिजनों ने तुरंत मोबाइल से ब्लू व्हेल गेम डिलीट कर बच्चे के साथ होने वाली किसी अनहोनी से निजात पाई।