{"_id":"59a30c074f1c1b6c768b4abd","slug":"21503857671-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज न करने पर सीएमओ ने जिला अस्पताल से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज न करने पर सीएमओ ने जिला अस्पताल से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Swine Flu
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज को जिला अस्पताल से लौटाने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने गंभीर रुख अपनाया है। इस मामले में जिला अस्पताल के अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मामला शनिवार का है। बुखार से तप रही एक बच्ची के पिता अतुल गुप्ता बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। बच्ची को स्वाइन फ्लू होने की आशंका जताई गई थी लेकिन जिला अस्पताल में उसे न तो इलाज मिला न ही उसे भर्ती किया गया। इस कारण अतुल बेटी को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज दिखाने ले गए। इस मामले में खबर समाचार पत्रों में छपी तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एसके त्यागी ने बताया मामला गंभीर है जिला अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। उधर, पीड़ित बच्ची के पिता अतुल गुप्ता ने बताया वे मामले की शिकायत डीएम के यहां दर्ज कराएंगे।