{"_id":"59a0606a4f1c1b393a8b46a2","slug":"21503682666-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गंगा कादरगंज इलाके में कर रही कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गंगा कादरगंज इलाके में कर रही कटान
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ganga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ बाढ़ से राहत मिल गई, लेकिन अब कादरगंज इलाके में कटान के हालात पैदा हो गए हैं। कटान को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। उनकी खेती की जमीन अब गंगा के निशाने पर है। सिंचाई विभाग कटान को लेकर बेपरवाह है। सिंचाई मंत्री ने पिछले सप्ताह दौरा कर कटान रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सिंचाई विभाग ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
गौरतलब है कि कादरगंज का क्षेत्र कटान के लिए बेहद संवेदनशील है। यहां गंगा की धार लगातार कटान कर रही है। संवेदनशील स्थान होने के बाद भी कटानरोधी कार्ययोजना समय से नहीं बन सकी हैं। ऐसे में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर दिक्कत के हालात पैदा हो रहे हैं। इस समय कटान का रुख कादरगंज गांव से जगमई गांव की ओर है। गंगा की खादर की जमीन को काटने के बाद अब गंगा की धार खेतों की ओर बढ़ रही है। ग्रामीण बीरी सिंह, प्रभात किशोर ने बताया कि कटान के हालात विकराल होते जा रहे हैं। ग्रामीण बंगाली, मुन्ने मियां, याकूमम्मन ने कहा कि इलाके में कटान को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण किसानों की जमीन के कटने का अंदेशा पैदा हो रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग से तत्काल कटान रोकेने की मांग की।