{"_id":"5988af244f1c1bc7448b460b","slug":"21502129956-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन में महिला का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन में महिला का शव मिलने से सनसनी
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। इटावा से आगरा जा रही पैसेंजर ट्रेन में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से यात्रियों में सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी शिकोहाबाद ने शव को ट्रेेन से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बलरई स्टेशन पर एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
इटावा से आगरा जाने वाली 64157 पैसेंजर गाड़ी सुबह पांच बजे से आगरा के लिए रवाना हुई। ट्रेन के जसवंत नगर निकलने के बाद एक बोगी में महिला का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही यात्रियों में सनसनी फैल गई। यात्रियों ने तुरंत ही इसकी सूचना गार्ड को दी। इस पर बलरई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। मौके पर पहुंची जीआरपी इटावा ने शव को नहीं उतारा। इसके बाद ट्रेन बलरई स्टेशन से शिकोहाबाद पहुंची। यहां जीआरपी ने महिला के शव को उतरवा कर शिनाख्ती की कोशिश की।
बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि महिला ट्रेनों में भीख मांगने वाली प्रतीत हो रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसकी ट्रेन में ही मौत हुई है। इस दौरान किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी।