{"_id":"5980c4af4f1c1b77648b46a2","slug":"21501611183-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकसौनी, मानपुर होंगे बरसाना नगर पालिका का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकसौनी, मानपुर होंगे बरसाना नगर पालिका का हिस्सा
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चिकसौनी, मानपुर, रूप नगर, बरसाना देहात और ऊॅचागांव अब प्रस्तावित बरसाना नगर पालिका का हिस्सा होंगे। बरसाना को नगर पालिका बनाने के साथ आसपास के गांवों को इसकी सीमा में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शासन की मंशा जनपद की बरसाना नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की है। इसके लिए नगर विकास विभाग द्वारा डीएम से बरसाना नगर पालिका का प्रस्ताव मांगा गया है। यह प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण की मांग पर शासन ने मांगा हैं। इस पर एसडीएम गोवर्धन के स्तर से नगर पालिका का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
इसमें बरसाना के आसपास के गांवों को भी प्रस्तावित पालिका का हिस्सा बनाने की योजना है। इसके लिए ग्राम पंचायत चिकसौनी, मानपुर, रूपनगर, बरसाना, ऊॅचागांव, गाजीपुर, करहेला सहित कई और गांव नगर पालिका के प्रस्ताव में शामिल हो सकते हैं। इन गांवों का बरसाना के निकटवर्ती होने के कारण धार्मिक महत्व भी है। श्रीराधा रानी की लीलाओं से जुडे़ स्थान इन गांवों में स्थित हैं।
विज्ञापन
14 निकायों का परिसीमन तैयार
शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने जनपद की 13 नगर पंचायत और एक नगर पालिका के परिसीमन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे एक-दो दिन में ही शासन को प्रस्तावित कर दिया जाएगा। हाल ही में शासन ने निकाय चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत परिसीमन के आदेश दिए थे। इस पर काम करते हुए जनपद की 13 नगर पंचायत और कोसी नगर पालिका का परिसीमन कर लिया गया है। इसमें किसी भी निकाय के वार्ड नहीं बढ़ाए हैं, जिस संख्या में परिवर्तन किया गया है। हालांकि मथुरा-वृंदावन नगर निगम के परिसीमन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं है।