फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चिकसौनी, मानपुर होंगे बरसाना नगर पालिका का हिस्सा

चिकसौनी, मानपुर होंगे बरसाना नगर पालिका का हिस्सा

Tue, 01 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
चिकसौनी, मानपुर होंगे बरसाना नगर पालिका का  हिस्सा
मथुरा। चिकसौनी, मानपुर, रूप नगर, बरसाना देहात और ऊॅचागांव अब प्रस्तावित बरसाना नगर पालिका का हिस्सा होंगे। बरसाना को नगर पालिका बनाने के साथ आसपास के गांवों को इसकी सीमा में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन



शासन की मंशा जनपद की बरसाना नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की है। इसके लिए नगर विकास विभाग द्वारा डीएम से बरसाना नगर पालिका का प्रस्ताव मांगा गया है। यह प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण की मांग पर शासन ने मांगा हैं। इस पर एसडीएम गोवर्धन के स्तर से नगर पालिका का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



इसमें बरसाना के आसपास के गांवों को भी प्रस्तावित पालिका का हिस्सा बनाने की योजना है। इसके लिए ग्राम पंचायत चिकसौनी, मानपुर, रूपनगर, बरसाना, ऊॅचागांव, गाजीपुर, करहेला सहित कई और गांव नगर पालिका के प्रस्ताव में शामिल हो सकते हैं। इन गांवों का बरसाना के निकटवर्ती होने के कारण धार्मिक महत्व भी है। श्रीराधा रानी की लीलाओं से जुडे़ स्थान इन गांवों में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




14 निकायों का परिसीमन तैयार
शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने जनपद की 13 नगर पंचायत और एक नगर पालिका के परिसीमन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे एक-दो दिन में ही शासन को प्रस्तावित कर दिया जाएगा। हाल ही में शासन ने निकाय चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत परिसीमन के आदेश दिए थे। इस पर काम करते हुए जनपद की 13 नगर पंचायत और कोसी नगर पालिका का परिसीमन कर लिया गया है। इसमें किसी भी निकाय के वार्ड नहीं बढ़ाए हैं, जिस संख्या में परिवर्तन किया गया है। हालांकि मथुरा-वृंदावन नगर निगम के परिसीमन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed