{"_id":"597cd1614f1c1b6f108b465e","slug":"21501352289-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घेरा गोवर्धन थाना, पुलिस से तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घेरा गोवर्धन थाना, पुलिस से तकरार
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
थाने का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन(मथुरा)। गांव गाठौंली में सड़क किनारे से अपह्त हुई चार वर्षीय बालिका का चौथे दिन भी सुराग नहीं लगने से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिवारीजन एव ग्रामीणों ने गोवर्धन थाना घेर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी कहासुनी भी हुई। दो घटें तक थाने में हंगामा काटने वाले लोग तभी शांत हुए, जब अफसरों ने दो दिन में बरामदगी का उन्हें आश्वासन दिया।
थाना गोवर्धन के गांव गाठौंली से 26 जुलाई को सड़क किनारे से रणवीर की चार वर्षीय पुत्री गौरी लापता हो गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के चार दिन बाद भी पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार को थाना घेर लिया।
प्रदर्शनकारी बालिका की बरामदगी की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का गुस्सा देख सिपाही सहमे रहे। वहीं प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने दो दिन में बालिका की बरामदगी की मोहलत गांववालों से मांगी। उधर, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी भी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा के पैतृक गांव से अपह्त हुई बालिका की बरामदगी न होने पर आक्रोश जताया है।