फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विधान परिषद में गूंजा उद्योगपति संजीव गुप्ता अपहरण मामला

विधान परिषद में गूंजा उद्योगपति संजीव गुप्ता अपहरण मामला

Fri, 28 Jul 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
विधान परिषद में गूंजा उद्योगपति संजीव गुप्ता अपहरण मामला
यूपी विधान सभा - फोटो : SELF
फिरोजाबाद। सपा से एमएलसी डा. दिलीप यादव ने विधानसभा परिषद में उद्योगपति संजीव गुप्ता के अपहरण का मुद्दा उठाया। आगरा और फिरोजाबाद की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा।
विज्ञापन


डा. दिलीप यादव ने विधान परिषद में नेता सदन उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश यादव के समक्ष कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आगरा और फिरोजाबाद की कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। 22 जुलाई को फिरोजाबाद के उद्योगपति संजीव गुप्ता का हाईवे से अपहरण कर लिया गया। सनसनीखेज बात यह है कि अपहरणकर्ताओं ने 100 करोड़ की फिरौती मांगी है। शासन अभी तक चुप्पी साधे हुए है। छह दिन बाद भी पुलिस उद्योगपति का पता नहीं लगा पायी है। शहर में दहशत है। ऐसे तो कांच उद्योग पर भी प्रभाव पडे़गा।
विज्ञापन


आगरा में भी लगातार घटनाएं हो रही हैं। भाजपा के लोग थाने में घुस कर बवाल काट रहे हैं। पूरी मीडिया में घटनाएं छाई हुई हैं। आगरा देश का बड़ा पर्यटन क्षेत्र है। अपराध की घटनाओं पर अंकुश न लगा तो पर्यटन उद्योग पर भी असर पडे़गा। सपा एमएलसी ने कहा कि संजीव गुप्ता के अपहरण के मामले में सरकार गंभीरता से कदम उठाए और जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed