{"_id":"59778c174f1c1b9c5b8b471e","slug":"21501006871-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल आए पिता-पुत्र पर हमले की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल आए पिता-पुत्र पर हमले की कोशिश
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चार दिन पूर्व मारपीट करने वाले आरोपियों ने मंगलवार दोपहर को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आए पिता-पुत्रों को घेर लिया। पीड़ित ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को अस्पताल परिसर से पकड़ लिया। वहां दूसरा पक्ष का कहना था कि वह भी पुलिस के साथ उपचार कराने आए थे। थाने में पुलिस पकडे़ गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
गांव नेकापुर निवासी अमृत लाल का भाई मिंतराज से पारिवारिक विवाद चल रहा है। 22 जुलाई को मितंराज और उनके परिवारीजनों ने अमृत लाल उनके पुत्र, पुत्रवधु को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट भी दन्नाहार थाने में दर्ज कराई गई थी।
25 जुलाई को अमृत लाल, पुत्रवधु अल्पना के साथ एक्स-रे कराने जिला अस्पताल आया था। तभी वहां विपक्षी पार्टी के 8-10 लोग भी आ पहुंचे। अमृतलाल का आरोप है विपक्षी पार्टी के लोग उसका पीछा कर रहे थे। उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद कोबरा टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मौके से एक केबिन में मौजूद दो युवकों को हिरासत में लिया। पकडे़ गए युवकों ने बताया कि वह भी दवा लेने आए थे। वह किसी का पीछा नहीं कर रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। वहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
े