फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समय सीमा बढ़ी लेकिन फिर भी मंजिल दूर

समय सीमा बढ़ी लेकिन फिर भी मंजिल दूर

Mon, 24 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
समय सीमा बढ़ी लेकिन फिर भी मंजिल  दूर
मैनपुरी। कृषि ऋण मोचन योजना के तहत रविवार को देर रात तक डाटा फीडिंग का कार्य चला। लेकिन फिर भी सिर्फ आधे ही किसानों का डाटा फीड हो पाया। आलम यह है कि दो दिन की तिथि बढ़ने के बाद भी कार्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 74553 किसानों को पात्र मानकर चिह्नित किया था। उक्त किसानों को योजना का लाभ तभी मिलेगा जब उनका पूरा डाटा शासन तक पहुंच जाएगा। इसके लिए जिले की विभिन्न बैंकों को शनिवार रात 12 बजे तक पात्र किसानों का पूरा डाटा ऑनलाइन फीड करने के निर्देश थे। पिछड़ने पर गुरुवार को डीएम ने सभी बैंकर्स की बैठक ली। इसके बाद भी बैंक अधिकारियों ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


रविवार देर रात तक सिर्फ 42 हजार किसानों का ही डाटा ऑनलाइन हो पाया। इसमें बैंक ऑफ इंडिया में 35992, जिला सहकारी बैंक में 3500 व ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावृत में दो हजार किसानों का ही डाटा फीड हुआ। डाटा फीडिंग के कार्य में धीमा इंटरनेट भी रोड़ा बन रहा है। आलम यह है कि एक दिन में सिर्फ 300 से 400 किसानों का ही डाटा फीड हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा का कहना है कि डाटा फीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। रविवार को भी डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed