{"_id":"59626e6e4f1c1b65438b4656","slug":"21499623022-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मर्जी के अस्पताल में पहुंचाता था मरीज, लेता था कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी मर्जी के अस्पताल में पहुंचाता था मरीज, लेता था कमीशन
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
ambulence
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सड़क हादसे में घायल युवक को निजी एंबुलेंस चालक ने नर्सिंग होम में छोड़ा था। आरोप है कि इस दौरान युवक के भाई से चालक ने पांच हजार रुपये कमीशन के ले लिए थे। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए चालक से रुपये वापस करा दिए।
दो दिन पूर्व मक्खनपुर थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार में ट्रक की टक्कर से मटसेना के गांव दौकेली निवासी राजू घायल हो गया था। परिवारीजन राजू को जिला अस्पताल लेकर आए। राजू को आगरा ले जाने के लिए परिवारीजनों ने सरकारी ट्रामा सेंटर के बाहर खड़ी निजी एंबुलेंस को बुक कर लिया। चालक राजू को आगरा स्थित मेडिकल कालेज न ले जाकर निजी नर्सिंग होम ले गया और भर्ती करा दिया।
राजू का उपचार शुरू करने के साथ ही पीड़ित परिवारीजनों से चिकित्सक ने 56 हजार रुपये ले लिए। इसकी शिकायत राजू के भाई ने उत्तर पुलिस से की थी। पुलिस ने एंबुलेंस चालक से पूछताछ करने के साथ ही चिकित्सक से भी बात की। इस पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक से राजू के पिता को पांच हजार रुपये वापस करा दिए। कोतवाली उत्तर प्रभारी का कहना है कि एंबुलेंस चालक से पांच हजार रुपये वापस करा दिए गए हैं। इससे दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया है।