{"_id":"595939ae4f1c1bec5e8b4894","slug":"21499019694-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण चोरी में 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण चोरी में 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। सराफा बाजार में सराफ को चकमा देकर आभूषण का डिब्बा चोरी होने के मामले में 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए दो टीम बनाई हैं। सराफा कारोबारियों ने बैठक कर बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य शुरू करा दिया है।
शेखान निवासी नेमचंद की सराफा बाजार में दुकान है। वहां वे बैठकर कुछ महिलाओं को आभूषण दिखा रहे थे। वह तिजोरी से कुछ सामान निकालने गए तभी बाइक सवार दो युवक वहां आए और महिलाओं को दिखाए सामान में से आभूषणों का एक डिब्बा उठाकर चलते बने। घटना के बाद महिलाओं ने बताया कि दो युवक आभूषण का एक डिब्बा ले गए हैं। दुकानदार ने बताया कि डिब्बे में करीब सौ ग्राम सोने के आभूषण थे। बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। वहीं, आसपास लगे किसी भी सीसी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर नहीं आ सकी।
सराफा कारोबारियों ने बैठक कर सुरक्षा की दृष्टि से पूरे बाजार में छह सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया। बैठक में जुगल किशोर अग्रवाल, अमित कुमार, राजीव जैन, शीतल जैन, डीके खंडेलवाल, मुकेश जैन, अजित जैन, राकेश जैन, रविन्द्र कुमार अग्रवाल, भगवत प्रसाद, त्रिलोकचंद स्वर्णकार, महेशचंद, विजय जैन, अरुण कुमार, दीपक जैन, डिम्पल सोनी मौजूद रहे। उधर, इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बाजार में सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट तैनात करा दी गई है।