{"_id":"595532914f1c1baf418b4606","slug":"21498755729-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने फूंका आजम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने फूंका आजम का पुतला
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता आजम खान द्वारा भारतीय सेना पर विवादित बयान दिए जाने पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने आजम खान का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सहमंत्री विकास यादव ने कहा कि आजम खान का बयान उनकी देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे नेताओं को किसी भी पार्टी में रखना देश के लिए खतरा है। जिला संयोजक हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि हमारे देश और भारतीय सेना का अपमान देश का कोई भी नागरिक बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतला फूंकने के दौरान आजम खान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण माहेश्वरी, नगर सचिव प्रशांत राजपूत, श्याम मिश्रा, मोनू राजपूत, मनीष, विवेक कुमार, हरेंद्र राजपूत, रोहित राज, नीरज, शिवम राना, भूप सिंह यादव, अंकित कुमार, राहुल चौहान, ज्ञानेंद्र, अरमान बघेल, तुषार, अक्षत अग्रवाल, कार्तिक चड्ढा आदि मौजूद रहे।