फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेटे ने ही किया था मां पर एसिड अटैक

बेटे ने ही किया था मां पर एसिड अटैक

Wed, 21 Jun 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने ही किया था मां पर एसिड अटैक
सरला - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

हत्याकांड में जेल के अंदर सजा काट रहे पिता की जमानत कराने के लिए बेटे ने मां पर एसिड अटैक कर विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने एसिड अटैक पीड़ित के बेेटे को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस आरोपी बेटे के फरार दोस्त की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तेजाब वाली बोतल और दो मोबाइल भी बरामद किए है।

सकीट क्षेत्र के नगला टिकुरिया के पास महिला सरला देवी के ऊपर हुए एसिड अटैक कांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। प्रेसवार्ता में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि महिला पर एसिड अटैक की घटना के बाद से ही पुलिस टीम को निगरानी में लगाया गया।
विज्ञापन


सर्विलांस टीम के साथ ही अन्य माध्यमों से जांच कराई गई। घटना के पीछे महिला सरला देवी का ही हाथ होना पाया गया। हिरासत में आए महिला के बेटे अर्जुन निवासी उदयपुर ने बताया कि पिता उदयवीर सिंह हत्या के मामले में जिला कारागार इटावा में सजा काट रहा है। उनकी जमानत जल्द होने के चलते उसने विपक्षी साहब सिंह और राकेश निवासी सरलापुर थाना फफूंद औरेया पर मां के साथ एसिड अटैक करने की भूमिका बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिका को लेकर महिला के बेटे ने गांव के ही अर्जुन पुत्र फैरु के साथ मिलकर उसने 16 जून को अपनी मां के ऊपर एसिड डालकर विपक्षियों पर आरोप लगाया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद से ही सर्विलांस से निगरानी हो रही थी। सर्विलांस से पता चला कि वारदात होने से कुछ समय पहले तक लगातार बेटे अर्जुन और मां सरला देवी की बातचीत हो रही थी।

दूध की डेयरी से लाया था तेजाब
एटा। मां पर एसिड अटैक करने वाले आरोपी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसने घटना की भूमिका सूरत गुजरात में बनाई थी। वह सूरत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। भूमिका तैयार करने के बाद वह फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र भीकनपुर डेयरी पर गया था। जहां से वह बोतल में फेंट निकालने वाला तेजाब लाया था। जिसे मां के कंधे पर बोतल रखकर उसने शरीर पर डाला था।


क्या था मामला
एटा। सोलह जून को सरला देवी निवासी उदयपुर अपने पति उदयवीर से इटावा जेल से मिलाई करके घर लौट रही थी। उसी समय उस पर सकीट क्षेत्र के नगला टिकुरिया के पास एसिड अटैक किया गया था। इसकी रिपोर्ट महिला के बेटे अर्जुन ने विरोधी साहब सिह और राकेश के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed